एक वर्ष, सेवा और संकल्प: महापौर मीनल चौबे के निवास पर रूद्राभिषेक कार्यक्रम

रायपुर।
नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के महापौर पद पर एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके निवास पर विशेष रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से रूद्राभिषेक कर रायपुर नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास की कामना की गई।

इस धार्मिक कार्यक्रम में सुब्रत घोष, भारत संवाद न्यूज़ के संस्थापक संपादक एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता, को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी को महापौर पद पर एक वर्ष पूर्ण होने की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

रूद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान नगर के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी से आत्मीय मुलाक़ात एवं संवाद हुआ। कार्यक्रम पूर्णतः भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ भगवान शंकर जी से नगर के उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!