छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का जन्मदिन गरिमामय वातावरण में मनाया गया


रायपुर : छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा को जन्मदिन के पावन अवसर पर ससम्मान शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह तथा भारत संवाद न्यूज़ के संस्थापक संपादक एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुब्रत घोष द्वारा संयुक्त रूप से अध्यक्ष महोदय से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दी गईं।
अध्यक्ष श्री छाबड़ा जी का सार्वजनिक जीवन सदैव सामाजिक समरसता, अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में आयोग निरंतर सकारात्मक एवं प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहकर प्रदेश और समाज की सेवा करते रहें।

AmarjeetSinghChhabda

ChhattisgarhAlpsankhyakAayog

BJP

BharatSamvadNews

JanmadinShubhkamnaye

SubratGhosh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!