मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर रायपुर में विशाल भंडारा, प्रदेश की उन्नति हेतु की गई प्रार्थना

रायपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार राठी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान हनुमान जी के समक्ष मुख्यमंत्री जी की चिरायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उक्त अवसर पर भारत संवाद न्यूज़ के संपादक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुब्रत घोष को भी सेवा एवं प्रसाद वितरण का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन का प्रेरणा दायी क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!