रायपुर | विशेष रिपोर्ट – चेटीचंड महोत्सव एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर सिंधु शक्ति (सिंधी समाज) द्वारा भव्य एवं सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर, सेवा गतिविधियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंतर्गत
मेकाहारा अस्पताल में फल वितरण
प्रेरणा (नेत्रहीन बच्चों) में आवश्यक सामग्री वितरण
आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर
आम भंडारा एवं प्रसाद वितरण
मुंबई एवं कोलकाता के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति

जैसी जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्री राजकुमार राठी जी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुब्रत घोष विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

