“प्यार,धोखा और वसूली” के कथित जाल में वर्दी:DSP दंतेवाड़ा कल्पना वर्मा निलंबित,जांच में खुलती जा रहीं नई परतें

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा पर लगे गंभीर आरोपों ने प्रशासनिक व पुलिस महकमे में व्यापक हलचल पैदा कर दी है। प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अवैध संपत्ति अर्जन तथा संदिग्ध निजी संबंधों से जुड़े आरोप प्रथम दृष्टया पाए जाने के बाद शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 एवं आचरण नियमों के प्रावधानों के तहत की गई है।


पूरा मामला रायपुर के होटल कारोबारी दीपक आंबेडकर टंडन की शिकायत से सामने आया, जिसमें प्रेम संबंधों के नाम पर आर्थिक लाभ लेने, भावनात्मक प्रभाव बनाकर महंगे उपहार, नकद राशि, हीरे-सोने के आभूषण तथा लग्जरी सुविधाएं हासिल करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में “प्यार, धोखा और वसूली” का कथित एंगल प्रमुखता से उभरकर सामने आया है, जिसकी विभागीय जांच जारी है।

शिकयत की जाँच के दौरान कई ऐसे रहस्मय तथ्य भी सामने आये है कि संबंध केवल एक दीपक टंडन तक सीमित नहीं थे, बल्कि समानांतर रूप से अन्य कई रसूखदारों से भी निकटता रखी गई जिसके कई साबुत सामने आये है । इनमे से ही शादी का झांसा देकर भावनात्मक व आर्थिक शोषण किए जाने के तथ्य भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। पुरे प्रकरण और जाँच के दौरान यह भी चर्चा में रहा की छत्तीसगढ़ शासन में कार्यरत एक विवहित उच्च अधिकारी से विवाह आगामी कुछ माह में होने वाला था जो फ़िलहाल अभी स्थगित हो गया है इस विवादित प्रकरण के वजह से, गौरतलब है की उक्त उच्च अधिकारी ने DSP कल्पना वर्मा से विवाह करने हेतु अपनी पत्नी से तलाक भी ले लिया है दीपक टंडन के बयान के हिसाब से ठीक इसी तरह DSP कल्पना वर्मा ने दीपक टंडन पर भी दवाब बनाया था अपनी पत्नी से तलाक लेने हेतु |

इसी क्रम में एक और महत्वपूर्ण आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि दीपक आंबेडकर टंडन की पत्नी के नाम से पंजीकृत मैरून रंग की ग्रैंड विटारा कार को भी डीएसपी कल्पना वर्मा द्वारा कथित रूप से विश्वास व संबंधों का लाभ उठाकर अपने कब्जे में ले लिया गया। आरोप है कि शिकायत से पूर्व वाहन वापस किए जाने हेतु कई बार निवेदन व आग्रह किए गए, किंतु वाहन लौटाया नहीं गया। यह बिंदु भी अब जांच एजेंसियों द्वारा संपत्ति लाभ एवं आपराधिक विश्वासभंग (Criminal Breach of Trust) तथा धोखाधड़ी (Cheating) जैसे संभावित कानूनी पहलुओं के संदर्भ में परीक्षण का विषय बताया जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार प्राप्त आर्थिक संसाधनों का उपयोग परिजनों को लाभ पहुंचाने में किए जाने के आरोप भी खंगाले जा रहे हैं — जिनमें भाई के लिए होटल संबंधी सहयोग एवं पिता को वित्तीय लाभ दिलाने जैसे बिंदु शामिल बताए जाते हैं।
जांच एजेंसियां संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, डिजिटल चैट, वीडियो साक्ष्य तथा संवेदनशील सूचनाओं के संभावित लीक एंगल की भी पड़ताल कर रही हैं। यदि यह पहलू सिद्ध होता है तो मामला केवल सेवा आचरण उल्लंघन तक सीमित न रहकर गंभीर आपराधिक दायरे में प्रवेश कर सकता है।


निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वर्दी की आड़ में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब सबसे बड़ा और संवेदनशील प्रश्न न्याय की प्रतीक्षा से जुड़ा है। जिस पीड़ित परिवार ने कथित रूप से विश्वास, संबंध और वैवाहिक आश्वासन के नाम पर अपना धन, संपत्ति, हीरे-सोने के आभूषण, नकदी और वाहन तक गंवाने का आरोप लगाया है — क्या उन्हें उनकी संपत्ति विधिक प्रक्रिया के तहत वापस दिलाई जाएगी? विभाग और जांच एजेंसियां इस आर्थिक क्षति का आकलन कर प्रतिपूर्ति, जब्ती अथवा रिकवरी की कार्रवाई कब और किस कानूनी प्रावधान के तहत प्रारंभ करेंगी? साथ ही, जिन बिंदुओं को प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञान योग्य पाया गया है, उन पर भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी — यह प्रश्न भी जनचर्चा के केंद्र में है।


इसके समानांतर प्रशासनिक जवाबदेही का प्रश्न भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि आरोप पुष्ट होते हैं, तो सेवा से बर्खास्तगी, पेंशनरी लाभों पर निर्णय, एवं पद के दुरुपयोग से अर्जित संपत्तियों की वैधानिक जांच जैसे कदम कब तक संभावित हैं? और इससे भी आगे — क्या शासन व संबंधित विभाग भविष्य में ऐसे प्रकरणों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सेवा आचरण नियमों, हितों के टकराव (Conflict of Interest), निजी संबंधों से उत्पन्न प्रभाव तथा पद के दुरुपयोग पर निगरानी संबंधी प्रावधानों में नीतिगत संशोधन करेगा?


जनमानस, पीड़ित पक्ष और स्वयं पुलिस तंत्र — तीनों आज इसी निर्णायक उत्तर की प्रतीक्षा में हैं कि वर्दी की साख, विधि का संतुलन और नागरिक विश्वास बहाल करने हेतु कठोर, उदाहरणात्मक और समयबद्ध कार्रवाई कब तक धरातल पर दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!